Breaking News

मुंबई से आईएसआई एजेंट आफताब अली को रूपए देने वाले जावेद को मुंबई में गिरफ्तार किया

04 May, 2017 1804

समीरा मंसूरी /in24 न्यूज़, मुंबई

पाकिस्तान सिर्फ कश्मीर ही नहीं बल्कि देश भर में अपना नेटवर्क फैला रहा है। पाकिस्तान अपने नेटवर्क बढ़ाने में यह भूल रहा है कि देश की ख़ुफ़िया एजेंसी पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर बनाए रखी है। पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के जासूस जावेद को महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि एटीएस ने फैज़ाबाद और मुंबई से दो पाकिस्तानी जासूस आफताब अली और अल्ताफ कुरैशी को गिरफ्तार किया था। जावेद को पाकिस्तान से पैसा जमा करने की सुचना मिलती थी। जानकारी के मुताबिक यूपी और महाराष्ट्र एटीएस ने आफताब और अल्ताफ से पूछताछ की और पूछताछ के दौरान जानकारी के आधार पर मुंबई के अग्री पाडा इलाके में छापेमारी की थी। पुलिस के छापा मारने पर वहां से इन दोनों के सहयोगी जावेद पुत्र इकबाल को गिरफ्तार किया गया है। जावेद के पास से पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि उसने आईएसआई की दी गई सुचना पर आफताब के कहते में पैसा जमा किया था। पुलिस की कडी पूछताछ के बाद पता चला है कि पाकिस्तान से हवाले के ज़रिए पैसों की सप्लाई की जाती थी। आफताब और अल्ताफ यह दोनों जासूस भारत में पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी से संपर्क में थे। आपको बता दे कि अल्ताफ और जावेद को मुंबई कोर्ट में इंस्पेक्टर अविनाश मिश्र द्वारा मौजूद किया जाएगा। वहां से ट्रांजिट रिमांड का आदेश लेकर लखनऊ लाया जाएगा। इससे पहले यूपी एटीएस और सेना की खुफिया इकाई ने संयुक्त कार्रवाई में फैजाबाद से आफताब अली का धर दबोचा था।  इस जासूस ने पाकिस्तान में जाकर आईएसआई से ट्रेनिंग भी ली थी। उसके पास से संदिग्ध कागजात जब्त, कैंट एरिया का नक्शा, आतंकी लिटरेचर और कई चिट्ठियां भी बरामद की गई हैं। इसके साथ मुंबई से आफताब अली का फाइनेंसर भी पकड़ा गया। आपको बता दे कि यूपी के फैजाबाद में आईएसआई एजेंट आफताब अली की गिरफ्तारी के बाद से ही इस नेटवर्क में काम करने वालों पर एटीएस की नजर थी। इसी दौरान यूपी एटीएस की टीम ने मुंबई में महाराष्ट्र एटीएस की टीम के साथ मिलकर युसूफ मंजिल, डॉ आनंद राव मेन रोड, मुंबई पर छापा मारा और वहां से अल्ताफ कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अल्ताफ कुरैशी पुत्र हनीफ मूल रूप से गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। एटीएस के मुताबिक अल्ताफ हवाला का अवैध कारोबार करता है। अल्ताफ आईएसआई के कहने पर फैजाबाद से पकड़े गए एजेंट आफताब के खाते में पैसा जमा करता था। अल्ताफ के पास से लगभग 70 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। दोनों जासूसों से पूछताछ की जा रही है।

अन्य खबरे