Breaking News

25 पैसे कमज़ोर हुआ रुपया

28 Dec, 2022 949

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज फिर एकबार रुपया (Rupee) कमज़ोर हुआ है। दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर (Dollar) के कमजोर रहने के बावजूद आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार (interbank money market) में रुपया 25 पैसे लुढ़ककर 82.90 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिन में रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 82.65 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। कारोबार की शुरुआत में छह पैसे की गिरावट लेकर 82.71 रुपए प्रति डॉलर पर खुला रुपया सत्र के दौरान लिवाली होने से 82.90 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गिर गया और इसी स्तर पर बंद हुआ। हालांकि बिकवाली होने से यह 82.69 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा। बता दें कि चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड नियम में ढील दिए जाने से जहां वैश्विक एवं घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही वहीं दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर रहा। इसके बावजूद लिवाली के दबाव में रुपए में गिरावट देखी गई।

अन्य खबरे