अब सीबीआई करेगी हाथरस केस की जांच
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हाथरस कांड पर पूरा देश नाराज़ है. इसपर जमकर सियासत भी हो रही है. मगर अब इसकी जांच का जिम्मा सीबीआई के पास है. इस मामले की सिफारिश योगी सरकार ने केंद्र को भेजी थी. अब सीबीआई की गाजियाबाद यूनिट उन सभी मामलों में केस को दोबारा रजिस्टर्ड करेगी, जिन्हें यूपी पुलिस ने दर्ज किया था. इसके अलावा हाथरस में हुए उग्र धरना प्रदर्शन के बाद यूपी पुलिस द्वारा दर्ज राजद्रोह और राज्य सरकार के खिलाफ साजिश रचने जैसे सभी मामलों की भी जांच भी सीबीआई के हवाले कर दी गई है. केंद्र सरकार की डीओपीटी विभाग के नोटिफिकेशन के बाद सीबीआई ने हाथरस केस को टेकओवर किया है. अब जल्द ही सीबीआई हाथरस केस की जांच शुरू करेगी. अधिकारियों केे मुताबिक जैसे ही केस रजिस्टर्ड होगा, सीबीआई की टीम फरेंसिक जांच दल के साथ हाथरस के लिए रवाना हो जाएगी. बता देें कि अभी तक हाथरस केस की जांच एएसआईटी कर रही थी. हाल ही में इस जांच को पूरा करने के लिए यूपी सरकार ने 10 दिनों का और सममय दिया था. जिससे पूरा सच साममने आ सके. माना जा रहा था कि इस मामले में लगातार बढ़ते पेच की वजह से सरकार ने ये फैसला लिया, लेकिन अब ये मामला सीबीआई के पास पहुंच गया है. ऐसे में अब उम्मीद की जा सकती है कि हाथरस कांड का असली सच सीबीआई जल्द ही सामने लाएगी.