Breaking News

अयोध्या में मिला एक और प्राचीन मंदिर

20 Dec, 2020 866

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राम मंदिर का निर्माण से पहले भूमिपूजन हो चूका है और मंदिर बनने का रास्ता साफ़ हो गया है. मगर अयोध्या में अब एक और  पांच हजार साल पुरानी मंदिर मिलने का दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. पिछले कुछ दिनों से दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर अयोध्या की है. इस दावे के अनुसार जो तस्वीर में मंदिर नजर आ रहा है, वह 5000 साल पुराना है. पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि इस मंदिर को हाल ही में अयोध्या में एक सड़क को चौड़ा करने के दौरान खोजा गया है. तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "ये करीब 5000 साल पुराना मंदिर है. इसे अयोध्या- राम जन्मभूमि में सड़क चौड़ीकरण के दौरान खोजा गया. इस सुंदर मंदिर के ऊपर स्थानीय लोगों ने घर बना लिए थे, इस कारण यह ढक गया था. इसके आगे लिखा है कि आने वाले समय में ऐसे ही कई और मंदिर मिल सकते हैं. फिर आगे 'जय श्री राम' लिखा गया है. इसके बाद लिखा गया है कि अच्छी खबर: मंदिर के मरम्मत का काम शुरू हो गया है. इस तस्वीर को लेकर बहुत सारे दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि ये दावे पूरी तरह से गलत और भ्रामक है. बता दें कि इस तस्वीर में दिख रहा मंदिर अयोध्या का नहीं बल्कि यूपी के ही वाराणसी की है. ये चंद्रगुप्त महादेव मंदिर है. वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत मंदिर की मरम्मत की गई है. इस दौरान की तस्वीर को ही अब अयोध्या का बता कर गलत सूचना के साथ फैलाई जा रही है. पिछले कई महीनों से यह पोस्ट फैलाई जा रही है. बता दें कि वाराणसी का चंद्रगुप्त महादेव मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर के करीब है. वाराणसी में ये चुनिंदा कुछ बेहद पुराने मंदिरों में से एक है. ये मंदिर 300 साल से ज्यादा पुराना नहीं हो सकता है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत काम के दौरान कुछ पुराने मंदिरों का जरूर पता चला है. प्रोजेक्ट में करीब 30 बड़े मंदिरों का मरम्मत किया जा रहा है. बता दें कि मंदिर प्रेमियों के लिए ये खबर बेहद उत्साहित करनेवाली है.

अन्य खबरे