संवाददाता/in24 न्यूज़।
भारी बारिश और बाढ़ से देश के कई राज्यों में तबाही मची हुई है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज बारिश के कारण होने वाली घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले 3 से 4 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश के महाराष्ट्र राज्य में बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से तबाही मची हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली झारखंड और बिहार में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के द्वार 26 से 28 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की उम्मीद है। जबकि मौसम विभाग ने 27 जुलाई से 28 जुलाई को पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, उत्तराखंड में भी भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे भारी बारिश होने के अनुमान के चलते अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से बताया है कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की व मध्य बारिश भी हो सकती है। वहीं, यदि बिहार की बात करें तो राज्य में अगले 24 से 48 घंटे भारी बारिश की संभावना पूरी तरह बनी हुई है। उत्तरी हिस्सों के साथ दक्षिणी हिस्सों में भी बारिश के साथ गर्जन भी हो सकती है। राज्य में 26 से 29 जुलाई तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रह सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।देश में हो रही भारी बारिश से आए दिन कोई न कोई हादसों की खबरें आ रही है,न जाने आखिर कितनी और जानें यह मौसम अपने साथ ले जाएगा।