Breaking News

इटली से देश लौटे पीएम मोदी, कोरोना पर करेंगे समीक्षा बैठक

03 Nov, 2021 755

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज सुबह इटली दौरे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत वापस लौट आए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर उनके आज के कार्यक्रम की जानकारी दी है। पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे टीकाकरण को लेकर एक समीक्षा बैठक करेंगे। पीएम मोदी वर्चुअली बैठक में उन 40 जिलों के जिलाधिकारियों से बात करेंगे, जहां कोरोना टीकाकरण कम हुआ है। महाराष्ट्र, झारखंड, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और अन्य राज्यों के जिलों टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज 107.29 करोड़ के पार (1,07,29,66,315) पहुंच गया। गौरतलब है कि मंगलवार को पीएम मोदी ने कहा कि भारत न केवल पेरिस समझौते पर खरा उतरा है बल्कि उसने अगले 50 सालों के लिए एक महत्वाकांक्षी जलवायु एजेंडा भी निर्धारित किया है। ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के महासम्मेलन कॉप 26 के समापन के बाद स्वदेश रवाना हुए मोदी ने ट्वीट किया हमारी धरती के भविष्य को लेकर दो दिनों की गहन चर्चा के बाद ग्लासगो से प्रस्थान। पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को जलवायु शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए और स्कॉटिश लोगों को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कई पुराने दोस्तों को लंबे समय के बाद व्यक्तिगत रूप से देखना और कुछ नए लोगों से मिलना अद्भुत था। मैं अपने मेजबान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और स्कॉटलैंड के लोगों का भी शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने खूबसूरत ग्लासगो में गर्मजोशी से आतिथ्य सत्कार किया। बहरहाल पीएम मोदी कोरोना को लेकर यही सोच रखते हैं इसकी रोकथाम में वैक्सीन के माध्यम से और तेज़ी लाई जाए।  

अन्य खबरे