उत्तरकाशी में आए भूकंप के झटके
06 Apr, 2023
873
संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज सुबह उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। भूकंप से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सुबह 5.40 बजे जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि इनकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई है, जिसका केन्द्र मांडू के जंगलों में जमीन के पांच किलोमीटर नीचे स्थित था। समस्त तहसील, थाना, चौकियों से प्राप्त सूचनानुसार कहीं किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है और यह राहत की बात है।