Breaking News

उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई

25 May, 2023 990

संवाददाता/in24 न्यूज़.
स्वदेश लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देहरादून से दिल्ली के बीच पहले सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही  उत्तराखंड (Uttarakhand) अब सेमी हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क से जुड़ गया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की सरकार की भी सराहना की और कहा कि उत्तराखंड सरकार विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने उत्तराखंड में चल रहे नौ-रत्नों की भी बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली और देहरादून के बीच ये चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की राजधानी को और तेज गति से जोड़ेगी। इस ट्रेन से दिल्ली और देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय काफी कम हो जाएगा। ट्रेन में जो सुविधाएं हैं वो इस सफर को आनंददायक बनाने वाली है। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में शत प्रतिशत रेलवे का बिजलीकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं, पूरा देश अब विकास की रफ्तार पकड़ चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड आज जिस तरह से कानून-व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए विकास के अभियान को आगे बढ़ा रहा है वो बहुत सराहनीय है।

अन्य खबरे