एक दिन में कोरोना का आंकड़ा 90 हज़ार के पार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
विश्वव्यापी महामारी कोरोना ने अपनी गति और बढ़ा दी है. भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा दैनिक मामले दर्ज किये गए हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 90,802 नए मामले दर्ज किये गए हैं. इसी के साथ भारत कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश हो गया है. अब देश का कोरोना वायरस के कुल 4,204,613 मामले हैं. भारत कोविड-19 संक्रमण के मामले में ब्राजील से आगे निकल गया है. ब्राज़ील में अब 4,137,606 कोविड-19 मामले हैं और अमेरिका में सबसे अधिक 6,460,250 मामले हैं. भारत में पिछले 24 घंटे में 1,016 मौतें हुई हैं.अब देश में कुल मरने वालों की संख्या 70,626 हो गई है. देश में कोरोना वायरस के कुल 8,82,542 सक्रिय मामले हैं जबकि 32,50,429 लोग इस वायरस के संक्रमण से बाहर आ चुके हैं. सरकार का दावा है कि भारत में कोरोना वायरस मृत्युदर वैश्विक स्तर पर सबसे कम है, रविवार को यह 1.72 प्रतिशत आंकी गई थी. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार छह सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 4,95,51,507 टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,20,362 टेस्ट कल किए गए. महाराष्ट्र में रविवार को 23,350 नए कोविड-19 मामले, 7,826 रिकवरी और 328 मौतें दर्ज की गई. कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9,07,212 हो गई, जिनमें 6,44,400 डिस्चार्ज, 2,35,857 सक्रिय मामले और 26604 मौतें शामिल हैं झारखंड में रविवार को 1246 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 51063 हो गई है. सक्रिय और रिकवर मामलों की संख्या क्रमशः 14,410 और 36,184 है; मरने वालों की संख्या 469 है. बता दें कि देश के अन्य राज्यों में भी कोविड-19 ने हाहाकार मचा रखा है. ऐसे में लोगों को सुरक्षित रहना ही एकमात्र विकल्प है.