Breaking News

ओडिशा में एकबार फिर हादसे का शिकार हुई मालगाड़ी

05 Jun, 2023 380

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक बार फिर ओडिशा (Odisha) के बरगढ़ (Bargarh) में मालगाड़ी (goods train) हादसे का शिकार हो गई। मालगाड़ी में चूना पत्थर लदा था और इसके 5 डिब्बे बरगढ़ में पटरी से उतर गए। हालांकि, हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि ओडिशा में बरगढ़ जिले के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से उतर गए। इस मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से एक निजी सीमेंट कंपनी की नैरो गेज साइडिंग है जहां कंपनी द्वारा रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक सहित सभी बुनियादी ढांचे का रखरखाव किया जाता है।बता दें कि इस हादसे से पहले ओडिशा में भयानक रेल दुर्घटना हो चुकी है जिसमें 299 लोगों की मौत हुई थी।

अन्य खबरे