Breaking News

कटरा से दिल्ली का सफर अब महज सात घंटों में

24 Nov, 2020 607

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अब आप महज सात घंटे में कटरा से दिल्ली पहुंच सकेंगे. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कटरा-दिल्ली एक्सप्रेसवे कॉरिडोर 2023 तक पूरा हो जाएगा और यह धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, क्योंकि यह सड़क जम्मू के कटरा और पंजाब के अमृतसर शहरों जोड़ती है. कटरा-दिल्ली एक्सप्रेसवे कॉरिडोर की एक खास विशेषता यह होगी कि यह दिल्ली पहुंचने से पहले दो महत्वपूर्ण पवित्र शहरों - कटरा-वैष्णो देवी और अमृतसर को जोड़ेगा. इस कॉरिडोर से कटरा से दिल्ली तक का सफर लगभग सात घंटे में और जम्मू से दिल्ली तक का सफर सिर्फ छह घंटे में पूरा करना संभव होगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से परियोजना पर अपडेट प्राप्त करने के बाद मंत्री सिंह ने कहा कि यह एक्सप्रेस हाईवे एक गेम-चेंजर बनने जा रहा है और साथ ही उत्तर भारत में अपनी तरह का यह पहला कार्य है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसके पूरा होने के लिए 35,000 करोड़ की मंजूरी दी है.  इस मार्ग का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और दिल्ली से पठानकोट तक भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है, साथ ही पठानकोट-कठुआ से जम्मू तक के राजमार्ग को भी चौड़ा कर छह लेन में बनाया जाएगा. कोरोना महामारी के कारण परियोजना में कुछ देरी हुई थी, अन्यथा प्रस्तावित समय-सीमा से पहले भी एक्सप्रेसवे कॉरिडोर पूरा हो सकता था. बहरहाल, बता दें कि सात घंटे के इस सफर में सबसे ज्यादा समय की बचत होगी.

अन्य खबरे