कल सुबह देश को फिर संदेश देंगे पीएम मोदी
02 Apr, 2020
1008
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस के खिलाफ प्रधानमंत्री समय-समय पर कारगर कदम उठाते रहे हैं और देश को सम्बोधित भी करते रहे हैं. अब कल यानि शुक्रवार की सुबह नौ बजे एक बार फिर पीएम मोदी देश को अपने एक वीडियो के माध्यम से सन्देश देंगे. उम्मीद की जा रही है कि वे कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मुद्दे पर ही अपनी बात रखेंगे. बता दें कि जनता कर्फ्यू और 21 दिन के लॉकडाउन के संदर्भ में पीएम मोदी पहले ही देश को सम्बोधित कर चुके हैं.