Breaking News

केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने किया हाइवे पर चक्का जाम

05 Nov, 2020 846

संवाददाता/in24 न्यूज़.
किसान नाराज़ होकर सरकार की नीति के खिलाफ हाइवे पर चक्का जाम कर दिया है. बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध और छत्तीसगढ़ में नवंबर माह से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की मांग को लेकर तीन जिलों के किसानों ने हाईवे पर आज चक्का जाम किया। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धमतरी, बालोद और कांकेर जिले के किसान ग्राम पंचायत पुरूर में सैकड़ों की संख्या में किसान एकत्र हुए। केंद्र सरकार के कृषि बिल वापस लेने और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नवंबर माह में समर्थन मूल्य में धान खरीदी करने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर किसान उतरे। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों ने नेशनल हाईवे में चक्का जाम शुरू कर दिया है। नेशनल हाईवे को जाम कर किसान हड़ताल में बैठ गए हैं। हड़ताल करने वालों में किसान नेता लीलाराम साहू, घनाराम साहू, महावीर साहू, सुदर्शन ठाकुर, पुष्कल साहू, हनुमान सिंह, विशाल साहू,दीनदयाल साहू, रघुनाथ साहू समेत तीनों जिले के किसान शामिल है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नेशनल हाईवे में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी तैनात है। वाहनों की आवाजाही नेशनल हाईवे में थम गई है। वाहनों की लंबी कतार हाईवे पर लगी हुई है। बता दें कि किसानों के मुद्दे पर विपक्ष भी लगातार सरकार पर हमला बोलने का काम जारी रखा है.  

अन्य खबरे