Breaking News

केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

25 Apr, 2023 1551

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन से केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन (vande bharat train) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हरी झंडी दिखाई। राज्य को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने का उत्साह पिछले एक सप्ताह से चर्चा में है। ट्रेन की पहली व्यावसायिक सेवा बुधवार को कासरगोड से शुरू होगी और 7 घंटे 50 मिनट में तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी। तिरुवनंतपुरम से कासरगोड (Thiruvananthapuram to Kasaragod) के लिए पहली सेवा गुरुवार से शुरू होगी। यह ट्रेन कोल्लम, कोट्टायम, त्रिशूर, शोरनूर, कोझिकोड और कन्नूर में रुकेगी और कासरगोड में समाप्त होती है। सोमवार शाम कोच्चि पहुंचे पीएम मोदी मंगलवार सुबह तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्कूली बच्चों के एक समूह के साथ संक्षिप्त बातचीत के बाद पीएम ने और ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि ट्रेन में 16 कोच हैं, इनमें से दो एग्जीक्यूटिव कोच हैं। हरी झंडी दिखाने के दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, स्थानीय सांसद-शशि थरूर सहित अन्य लोग मौजूद थे। बता दें कि यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।

अन्य खबरे