Breaking News

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए उच्च स्तरीय बैठक

04 Nov, 2019 3520
संवाददाता/in24 न्यूज़।
दिल्ली एनसीआर से जहां स्मोक की घनी चादर पूरे इलाके में छाई हुई है एनसीआर के सभी शहरों की हवा गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर स्तर के बीच रहने से लोगों को दम घोटू हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सचिव पीके मिश्र और कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक उच्च स्तरीय बैठक की  दिल्ली पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में तय किया गया कि राज्यों के मुख्य सचिव अपने अपने यहां के सभी जिलों की 24 घंटे निगरानी करेंगे वहीं केंद्र सरकार की तरफ से कैबिनेट सचिव हर स्थिति पर अपनी नजरें गड़ाए रखेंगे वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली में तकरीबन 300 टीमें गठित की गई है साथ ही साथ प्रदूषण पर काबू पाने के लिए आवश्यक जरूरी मशीनरी राज्यों में वितरित कर दी गई है एनसीआर में 7 औद्योगिक समूहों और प्रमुख यातायात गलियारों पर प्रशासन की तरफ से ध्यान केंद्रित किया गया है केंद्र सरकार निर्माण गतिविधियों के अलावा प्रदूषण कारी इकाइयों और कचरे को जलाने वालों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. 

अन्य खबरे