Breaking News

कैप्टन अमरेंदर सिंह होंगे महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल

28 Jan, 2023 629

संवाददाता/in24 न्यूज़।
महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी के बाद अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल  होंगे। कई दिनों सियासी हलकों में इसको लेकर चर्चा थी, लेकिन अब इसकी पुष्टि हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है। कैप्टन कुछ समय पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। बता दें, महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी कुछ दिन पहले पद छोड़ने की इच्छा जता चुके थे, जिसके बाद कैप्टन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध हैं।  हाल ही में उन्हें बीजेपी की 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। बीजेपी में लगातार उनका कद बढ़ रहा है। वहीं अब उन्हें महाराष्ट्र का गवर्नर बना दिया गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम पहले उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चर्चा में आया था। हालांकि बाद में इस पद पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ को बीजेपी ने उम्मीदवार बना दिया था।  बता दें कि कोश्यारी का कार्यकाल कई बार विवादों में रहा है।

अन्य खबरे