कोरोना वॉरियर्स को सेना का सलाम
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लॉकडाउन में जो कोरोना वॉरियर्स अपनी सेवा से लोगों की ज़िंदगी बचा रहे हैं उन्हें सेना ने अपने तरीके से सलाम किया है. देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं को आज देश की तीनों सेनाएं (थलसेना, वायुसेना व नौसेना) अपने-अपने तरीके से सलाम किया। मुंबई में मरीन ड्राइव से भारतीय वायुसेना के विमान ने फ्लाई पास्ट किया। आज तीनों सेनाएं अलग-अलग तरह से कोरोना वॉरियर्स के प्रति आभार प्रकट किया। गोवा में भारतीय नौसेना ने कोरोना वॉरियर्स के प्रति आभार जताने के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज के ऊपर से फ्लाई पास्ट किया और स्वास्थ्यकर्मियों पर फूल बरसाए। कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए पंचकूला सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल के बाहर आर्मी बैंड ने लयबद्ध होकर प्रस्तुति दी। भारतीय वायुसेना के विमान सी-130 ने चंडीगढ़ में सुखना झील के ऊपर से फ्लाई पास्ट किया। आज तीनों सेनाओं ने कोरोना वॉरियर्स को उनकी सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया। कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में भारतीय वायुसेना ने सुखोई जैसे लड़ाकू विमान से देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित कोरोना वायरस अस्पतालों के ऊपर फूल बरसाए. यही नहीं भारतीय सेना इन अस्पतालों के पास सेना के बैंड की धुन से भी कोरोना योद्धाओं की हौसलाआफजाई की. इसके अलावा भारतीय नौसेना ने भी अपने जहाजों से रोशन कर कोरोना के खिलाफ लड़ाई से जीत दर्ज करने का संदेश दिया. भारतीय वायुसेना के विमानों से कोरोना योद्धाओं के सम्मान में दिल्ली स्थित पुलिस वॉर मेमोरियल पर पुष्पवर्षा की. वहीं जम्मू-कश्मीर में डल झील पर वायुसेना का फ्लाईपास्ट देखने को मिला. भारतीय वायुसेना के विमान ने कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए श्रीनगर की डल झील के ऊपर फ्लाईपास्ट किया. हरिणाया के पंचकूला में कोरोना योद्धाओं को सलाम करने के लिए भारतीय सेना के बैंड सरकारी अस्पताल के बाहर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया. वायुसेना के परिवहन विमानों सुबह करीब नौ बजे चंडीगढ़ में सुखना झील से होकर गुजरे. सेना के तीनों दल द्वारा इस महामारी से जूझ रहे लोगों के अलावा कोरोना वॉरियर्स के मनोबल में बेहद बढ़ोत्तरी महसूस की गई.