Breaking News

कोरोना मरीजों का आंकड़ा साढ़े चार लाख के पार, दिल्ली ने महाराष्ट्र को पछाड़ा

24 Jun, 2020 719

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ने को मजबूर है. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या तेजी से साढ़े चार लाख को पार कर गई है। महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव सबसे अधिक हुआ, पर अब दिल्ली में कोरोना का खतरा ज़्यादा बढ़ गया है. आज रात तक 15,600 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4,56,062 हो चुकी है। इनमें से 2,58,523 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 1,83,001 मरीज अभी तक अस्पतालों में भर्ती है। देश में 23 जून को 10,386 मरीज ठीक हुए हैं। 22 जून को रिकॉर्ड 10879 मरीज ठीक हुए थे। इस वायरस से अब तक 14,483 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्यों की बात करें तो पहली बार महाराष्ट्र से ज्यादा आज दिल्ली में संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में 3214 तो दिल्ली में 3947 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 2516, तेलंगाना में 879, गुजरात में 549, हरियाणा में 495, आंध्र प्रदेश में 462 संक्रमित हुए हैं। अभी तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6531, दिल्ली में 2301, गुजरात में 1711, तमिलनाडु में 833 लोगों की मौत हुई है। दुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार को 92 लाख का आंकड़ा पार कर गई, जबकि 4.74 लाख लोगों की जान जा चुकी है। महामारी के चपेट में आए 49.61 लाख लोग इससे उबरे भी हैं। वहीं रूस में संक्रमण की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। संक्रमितों के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं अमेरिका कोरोना से संक्रमित देशों की सूची में सबसे ऊपर है।

अन्य खबरे