Breaking News

चंडीगढ़ सड़क हादसे में पांच की मौत

18 Apr, 2022 697

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक बड़ा सड़क हादसा चंडीगढ़ से सामने आया है। यहां के भाखड़ा नगर में कार गिरने से पांच लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के अनुसार, घनौली के पास अहमदपुर वाले पुुल पर आनंदपुर साहिब की तरफ से आ रही कार को पीछे से आई प्राइवेट बस ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी, जिसके बाद कार रेलिंग तोड़कर भाखड़ा नहर में जा गिरी। कार को नहर से बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन का इस्तेमाल किया गया। कार के अंदर से दो महिलाओं और एक बच्चे सहित कुल पांच लोग बाहर निकाले गए हैं। पुलिस सभी की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है। कार नहर में गिरने के कुछ देर बाद एक महिला बह गई और उसके बहते पर्स को लोगों ने किसी तरह काबू किया। लोगों ने बाद में हाइड्रा मशीन मंगवाकर कार को नहर से निकालने का काम शुरू किया। इस दौरान घटनास्थल के पास भारी भीड़ मौजूद रही। बताया जा रहा है कि एक महिला बह गई है। हालांकि लोगों ने बहते पर्स को किसी तरह पकड़ लिया। पर्स के अंदर महिला का पहचान पत्र मिला। इसके मुताबिक कार में राजस्थान के सीकर जिले के गांव बोरिया की सरिता पुनिया पत्नी सतीश कुमार पुनिया सवार थी। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में हड़कंप मच गया है।

अन्य खबरे