Breaking News

चीन से आए रैपिड टेस्टिंग किट्स पर भारत ने लगाई रोक

28 Apr, 2020 814

संवाददाता/in24 न्यूज़.
चीन से कोरोना वायरस रैपिड टेस्टिंग किट के आयात पर भारत सरकार रोक लगा दी है. चीन ने भारत के इस फैसले पर गहरी चिंता व्यक्त की है. मंगलवार को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने दो चीनी कंपनियों द्वारा बनाये गए टेस्टिंग किट पर रोक लगा दी थी. चीन का कहना है कि उनके उत्पाद गुणवत्ता मानकों को पूरा करते हैं और कई अन्य देशों में निर्यात किए जाते हैं. चीनी दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने मंगलवार सुबह जारी बयान में कहा “चीन से निर्यात किए जाने वाले मेडिकल प्रोडक्ट की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाती है. कुछ व्यक्तियों द्वारा चीनी उत्पादों को ‘दोषपूर्ण’ करार देना अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना है. चीन की तरफ से यह बयान आईसीएमआर के फैसले के कुछ घंटों बाद बयान आया है. आईसीएमआर  ने राज्य सरकारों को चीनी कंपनियों गुआंगज़ौ वोंडो जैवोटेक और झुहाई लिवज़ोन के रैपिड एंटीबॉडी टेस्टिंग किट का उपयोग बंद करने की सलाह दी है. इससे पहले कई राज्यों ने इन टेस्टिंग किट्स पर सवाल उठाये थे. चीनी दूतावास के प्रवक्ता जी ने कहा हम आईसीएमआर द्वारा किए गए निर्णय से चिंतित हैं. उन्होंने कहा चीनी कंपनियों वॉन्डफो और लिवज़न ने अपने टेस्टिंग किट चीन के नेशनल मेडिकल प्रोडक्ट एडमिनिस्ट्रेशन से प्रमाणित करवाए थे. प्रवक्ता ने कहा कि इन दो चीनी कंपनियों द्वारा बनाये गए कोविड-19 एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट किट यूरोप, एशिया और लैटिन अमेरिका के कई देशों में निर्यात किये जाते हैं.

अन्य खबरे