Breaking News

जम्मू-कश्मीर में जैश के 6 आतंकी ढेर

30 Dec, 2021 733

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आतंकियों को आज बड़ा झटका लगा है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में दो मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी सरगना समेत जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकी ढेर कर दिए। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से चार की पहचान अब तक दो पाकिस्तानी और दो स्थानीय आतंकवादियों के रूप में हुई है। अन्य दो आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस बार ये मुठभेड़ कुलगाम जिले के मिरहमा इलाके में हुई। जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराया गया। इनमें दो स्थानीय आतंकवादी और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार को अनंतनाग में भी मुठभेड़ हुई, जिसमें 3 आतंकी मारे गए। आतंकवादियों की पहचान दो स्थानीय आतंकवादियों और एक पाकिस्तानी आतंकवादी के रूप में की गई है। ये सभी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे और कई आतंकी अपराधों और नागरिक अत्याचारों में शामिल थे। दरअसल, घाटी में आतंकी लगातार अपनी नापाक साजिशों को अंजाम देते हुए सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। इसी के चलते सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिए हैं। इससे पहले बुधवार को ही अनंतनाग में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसके एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि घटनास्थल पर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान आतंकियों की गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि फिलहाल कश्मीर के दो जिलों अनंतनाग और कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि दो स्थानीय आतंकवादी और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया है। अभी तलाश जारी है। एक एम4 और दो एके 47 राइफल बरामद की गई हैं। बता दें कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।

अन्य खबरे