Breaking News

जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकी ढेर

12 Oct, 2021 815

संवाददाता/in24 न्यूज़।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सोमवार रात हुई एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इनमें से एक आतंकी की पहचान गांदरबल के मुख्तार शाह के रूप में हुई है। वहीं बाकी दो आतंकियों की पहचान की जा रही हैै। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया है कि शोपियां मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के हैं। पुलिस के मुताबिक, आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद शोपियां के इमामसाहब इलाके के तुलरान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। शोपियां में की गई कार्रवाई में जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में से एक बिहार के वीरेंद्र पासवान का हत्या में शामिल था। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी थी कि सोमवार शाम को शोपियां में दो ऑपरेशन शुरू किए गए थे। गौरतलब है कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से घाटी का माहौल शांत था लेकिन हाल के दिन में एक बार फिर से घाटी का माहौल खराब होने लगा है। पिछले कुछ दिनों से आतंकी लगातार घाटी के अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं और सुरक्षा बलों पर हमला कर रहे हैं। सोमवार को पुंछ के सूरनकोट एलओसी से सटे इलाके में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें सेना के एक जेसीओ और 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान वह शहीद हो गए। अब जानकारी आ रही है कि पुंछ सेक्टर से सटे राजौरी के देहरा की गली इलाके में एक और मुठभेड़ और तलाशी अभियान चल रहा है। जहां सुरक्षा बलों ने कुछ आतंकियों को घेर लिया है। गौरतलब है कि इसी इलाके में सोमवार को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान एक जेसीओ और चार जवान शहीद हुए थे। अब जानकारी आ रही है कि पुंछ सेक्टर से सटे राजौरी के देहरा की गली इलाके में एक और मुठभेड़ और तलाशी अभियान चल रहा है। जहां सुरक्षा बलों ने कुछ आतंकियों को घेर लिया है। बता दें कि इसी इलाके में सोमवार को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान एक जेसीओ और चार जवान शहीद हुए थे। फिलहाल सुरक्षाबल के जवान तलाशी अभियान में लगे हुए हैं।

अन्य खबरे