Breaking News

जम्मू-कश्मीर में दो आतंकवादी ढेर

04 May, 2023 620

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुरक्षाबलों (security forces) के साथ मुठभेड़ में उत्तरी कश्मीर के बारामूला (Baramulla) जिले में दो आतंकवादी मारे गए हैं। आज यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक दो आतंकवादी मारे गए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। उनके पास से एक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल समेत कई हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों की  संयुक्त टीम को वनिगम पयीन क्रीरी के द्राच इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने गश्त बढ़ा दी है।

अन्य खबरे