Breaking News

आरएसएस से हाथ मिलाने का समय निकल चुका : उद्धव

24 Nov, 2019 1031

संवाददाता/in 24 न्यूज़।
शिवसेनाप्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने बयान में कि आरएसएस की तरफ से शिवसेना को बीजेपी के साथ आने को मनाया गया था पर उद्धव ठाकरे के अनुसार अब हाथ मिलाने का समय निकल चुका है. लगभग एक महीने से महाराष्ट्र में सियासी हलचल लगातार मची हुई है. नेताओं के बयान पर बयान सामने आ रहे हैं. इस बीच शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने आरएसएस को लेकर बड़ा बयान दिया है. उद्धव ठाकरे ने कहा है कि आरएसएस के नेताओं ने उनसे संपर्क किया था और बीजेपी के साथ वापस आने के लिए मनाया था. लेकिन उन्होंने बीजेपी से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया. ख़बरों के मुताबिक उद्धव ठाकरे ने ललित होटल में अपने विधायकों को संबोधित करते हुए यह बात कही. उद्धव ठाकरे ने कहा कि आरएसएस के नेताओं ने उनसे संपर्क किया था. लेकिन बीजेपी के साथ दोबारा जाने से उन्होंने मना कर दिया. आरएसएस को उन्होंने कहा कि अब बीजेपी के बारे में विचार करने का वक्त निकल चुका हैं.

अन्य खबरे