विनोबा भावे की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
संवाददाता/in24 न्यूज़।
भूदान आंदोलन के प्रणेता और भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे को उनकी जयंती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट संदेश में कहा कि महात्मा गांधी ने उन्हें ऐसा व्यक्तित्व करार दिया था जो अस्पृश्यता के एकदम खिलाफ था। आचार्य भारत की स्वतंत्रता के प्रति वचनबद्ध थे और अहिंसा तथा रचनात्मक कार्यों में उनका दृढ़ विश्वास था। वह उत्कृष्ट चिंतक थे। आचार्य विनोबा भावे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आचार्य विनोबा भावे ने गांधीवादी सिद्धांतों को आगे बढ़ाया। उनके आंदोलनों का उद्देश्य गरीब और पिछड़ों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करना था। एकजुटता में उनका बहुत अधिक विश्वास था और उनकी यह भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। बता दें कि इस देश के लिए विनोबा भावे का योगदान अतुलनीय है।