जावेद अख्तर का पाकिस्तान पर सीधा हमला, लाहौर में बैठ पाकिस्तान पर दिया तीखा बयान
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत के मशहूर सिंगर, स्क्रीनराइटर और कवि जावेद अख्तर अपनी तीखी टिप्पणियों के लिए अक्सर विवादों में रहते है। इस बार अख्तर ने भारत, फिल्म या फिर किसी इंसान को नहीं बल्कि पाकिस्तान के लाहौर पहुँचे सिंगर जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। लाहौर में फैज़ फेस्टिवल नामक एक फेस्टिवल आयोजन किया गया है, जिसमें जावेद अख्तर को भी आमंत्रित किया गया था। उस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को खूब खरीखोटी सुनाई। लाहौर में बैठकर उन्होंने कहा कि हम तो मुंबई के है। हमारे शहर में हमला करने वाले नॉर्वे या इजिप्त से नहीं आए थे। हमला करने वाले आरोपी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा की यह शिकायत अगर हिंदुस्तानी की दिल में है तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा की हिंदुस्तान में पाकिस्तानी सिंगर्स के बड़े बड़े कार्यक्रम हुए हैं लेकिन आज तक पाकिस्तान में लता मंगेशकर का प्रोग्राम क्यों नहीं हुआ ? आपको बता दे, भारत में कई सालों से पाकिस्तानी सिंगर्स को भारत में गाने से बैन किया गया है।
जावेद अख्तर का फैज़ फेस्टिवल का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसपर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं। जावेद अख्तर के इस वीडियो में पर कंगना रनौत का भी ट्वीट सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि "जब मैं जावेद साहब की पोएट्री सुनती हूं, तो लगता था, ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है, लेकिन कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में. जय हिंद. जावेद साहब...घर में घुस के मारा."