Breaking News

टमाटर के भाव ने छुए आसमान

25 Aug, 2019 1287
संवाददाता/in24 न्यूज़। 

महंगाई की मार से सभी लोग परेशान हैं ऐसे में टमाटर के भाव इस समय आसमान छूने लगे हैं। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से टमाटर के भाव में इजाफा देखने को मिलरहा है. इस समय टमाटर का दाम प्रति किलोग्राम 80 रुपये पहुँच चुका है जबकि प्याज का दाम 50 रुपये प्रति किलो हो गया है.व्यापारियों के मुताबिक देश के कई हिस्सों में भारी बरसात की वजह से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण इस सप्ताह पंजाब, हरियाणा और नाशिक में टमाटर और प्याज के दाम दोगुना होकर क्रमश: 80 रुपये और 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गये। महाराष्ट्र के नासिक के साथ कई राज्यों में  पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों के साथ साथ पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी भारी बरसात के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। मटर, फूलगोभी और फलियों बीन्स जैसी अन्य प्रमुख सब्जियों की कीमतों में भी भारी वृद्धि देखने को मिल रही है.पंजाब और हरियाणा साथ ही चंडीगढ़ में प्याज का खुदरा दाम 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। व्यापारियों के अनुसार सिर्फ एक हफ्ते पहले, प्याज 20-25 रुपये प्रति किलो बिक रहा था और अब कीमतें दोगुनी हो गई हैं। महाराष्ट्र, जहां से बहुतायत मात्रा में नाशिक में प्याज 50 रू किलो की आपूर्ति होती है, वहां से देश के उत्तरी भागों में प्याज की आपूर्ति में कमी आई है। महाराष्ट्र के नासिक के साथ कई राज्यों में पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हाल में बाढ़ आई है। इससे सैकड़ों एकड़ फसल वाले खेतों को जलमग्न होते देखा गया। व्यापारियों ने कहा कि टमाटर के दाम 40 रुपये से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो, मटर 90 रुपये किलो से बढकर 120 रुपये किलो, फूलगोभी 60-70 रुपये से बढ़कर 100 रुपये किलो, फली की कीमत 50 रुपये किलो से बढ़कर 90 रुपये किलो हो गई।
 

अन्य खबरे