डोनाल्ड ट्रंप परिवार सहित पहुंचे गुजरात
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार सहित गुजरात के अहमदाबाद पहुँच चुके हैं. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत पहुंच चुके हैं. ट्रंप का विशेष मिलिट्री प्लेन 11 बजकर 36 मिनट पर गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचा. ट्रंप 12 लोगों के साथ भारत आये हैं. इससे पहले ट्रंप ने हिंदी में ट्वीट कर भारत आने की जानकारी दी. अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में बोलेंगे. इससे पहले ट्रंप मिलिट्री प्लेन से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे. पीएम मोदी समेत गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ट्रंप को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे. ट्रंप की किसी दूसरे देश की यह 20वीं यात्रा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हिन्दी ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिट्वीट करते हुए लिखा, अतिथि देवो भव:. अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम के बाहर लोगों की कतारें लगी हुई हैं. यहां 'नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम से पहले स्टेडियम में लोग इकट्ठा होते हुए. अहमदाबाद में ट्रम्प महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे, मोदी के साथ रोड शो में हिस्सा लेंगे और संयुक्त रूप से मेलानिया के साथ प्रतिष्ठित ताजमहल देखने के लिए आगरा जाने से पहले मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में एक लाख से अधिक लोगों को संबोधित करेंगे. ट्रंप के साथ बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुश्नर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी हैं. मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम तक एक रोड शो में नमस्ते ट्रम्प ’कार्यक्रम के लिए एक लाख से अधिक लोगों के उपस्थित होने की उम्मीद है.