Breaking News

देश भर में अब तक कोरोना वायरस के 1,637 मामले आए सामने

01 Apr, 2020 864

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश भर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस के 1,637 मामले सामने आ गए हैं। पिछले 12 घंटे में 240 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 132 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 38 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बिहार में आज सुबह तक कोरोना वायरस के 23 नए मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार ने 18 मार्च के बाद विदेश से लौटे लोगों का कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि कई लोगों में कोरोना के लक्षण न होने के बाद भी टेस्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी है। गोरखपुर में कोरोना से पहली मौत सामने आई है। बस्ती के एक युवक की बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मौत हो गई थी, अब कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट में उसके पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित 65 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है।  

अन्य खबरे