पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने किया ढेर
संवाददाता/in24 न्यूज़।
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सतर्क जवानों ने आज तड़के जम्मू-कश्मीर के अर्निया सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। BSF के सूत्रों ने बताया कि जवानों ने पाकिस्तान की ओर से एक व्यक्ति आज सुबह अर्निया में भूले चाक पोस्ट के नजदीक बाड़ की ओर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक़ उसे कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन वह बाड़ के नजदी आ गया और भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिए का शव अभी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पड़ा हुआ है। बता दें कि BSF के जवानों ने पिछले महीने रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में अल्ला मय के कोठे सीमा चौकी के पास एक महिला घुसपैठिए को मार गिराया था। सीमा के पास जम्मू के मैदानी इलाकों में घने कोहरे के बीच सीमा पार से सभी तरह के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए BSF के जवान मोर्चे पर लगातार डटे हुए हैं।