Breaking News

पाकिस्तानी ड्रोन दिखने पर बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग

15 Sep, 2021 777

संवाददाता/in24 न्यूज़।
पाकिस्तान हरदम अपने आतंकी मंसूबों को अंजाम दमे के चक्कर में देखा गया है। खेमकरण सेक्टर में भारत-पाक बार्डर पर सीमा चाैकी नूरवाला के अधीन आते क्षेत्र में बीती रात फिर ड्रोन दिखाई दिया। जैसे ही ड्रोन की आवाज सुनाई दी बीएसएफ जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। कुल 14 राऊंड फायरिंग की गई। इस दाैरान ड्रोन वापस लाैट गया। ड्रोन की आवाज बंद होने पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बीएसएफ की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्टि किया जाना अभी बाकी है। एसपी जगजीत सिंह वालिया के मुताबिक आम जनता को निवेदन किया गया है कि वह किसी भी लावारिस बैग या अन्य वस्तु को देखें तो हाथ ना लगाएं, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचित करें। बता दें कि नापाक पड़ोसी लगातार पंजाब सीमा के जरिये हथियारों और हेरोइन की खेप भेज रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों से पंजाब को अस्थिर करने की साजिश रच रहा है, मगर  बीएसएफ जवानों की सतर्कता से उनकी हर साजिश नाकाम कर दी जाती है।

अन्य खबरे