Breaking News

पाकिस्तान में सिख लड़की के अपहरण और जबरन निकाह के विरोध में उतरा सिख समुदाय

22 Aug, 2022 459

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान में एक सिख लड़की का अपहरण किया गया और उसे जबरन मुस्लिम बनाकर निकाह कराने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में सिखों का एक प्रतिनिधिमंडल आज विदेश मंत्रालय से मिलेगा और और पाकिस्तान में एक सिख शिक्षिका दीना कौर के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में एक ज्ञापन सौंपेगा। बैठक के दौरान, टीम द्वारा पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों के उल्लंघन के मुद्दे को उठाने की भी उम्मीद है। खबर के मुताबिक़ पाकिस्तान के केपीके में सिख समुदाय की एक महिला शिक्षक का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और शनिवार को एक मुस्लिम से जबरन उसकी शादी कर दी गई। परिवार को अगले दिन शादी और उसके इस्लाम में धर्म परिवर्तन के बारे में सूचित किया गया, जिससे सिख समुदाय में गहरी नाराजगी है। पुलिस से गुहार लगाने के बावजूद परिवार की शिकायत दर्ज नहीं की गई। घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की 20 अगस्त 2022 की है। सिख समुदाय घटना के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है। खबर के मुताबिक महिला शिक्षक का अब तक कोई अता पता नहीं चला है। बावजूद इसके पुलिस ने मामले पर गंभीरता से नहीं लिया। एफआईआर नहीं होने पर सिख भड़क गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सिखों की मांग है कि जब तक उनकी लड़की वापस नहीं मिलती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। बता दें कि पाकिस्तान में इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आये हैं जिनमें जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह की शिकायत शामिल हैं।

अन्य खबरे