Breaking News

पाक सीमा पर मिला भारी मात्रा में हथियार बारूद

28 Oct, 2022 678

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को पंजाब के फिरोजपुर (Firozpur) सेक्टर में बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल, बीएसएफ को फिरोजपुर सेक्टर से लगी भारत-पाक सीमा से भारी मात्रा में हथियार बारूद बरामद किया है. जिसमें तीन AK-47 राइफल, तीन मिनी AK-47 राइफलें और तीन पिस्तौल शामिल हैं. शुक्रवार सुबह द ट्रिब्यून को भेजे गए एक ईमेल में बीएसएफ के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है. प्रवक्ता के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल के जवान सीमा निगरानी चौकी के पास गश्त कर रहे थे. इसी दौरान जगदीश (पूर्व-136) को जीरो लाइन के पास कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं. जो हथियार और गोला बारूद था. ऐसा माना जा रहा है कि ये हथियार सीमा पार पाकिस्तान से आईएसआई के एजेंटों द्वारा भेजा गया होगा. विवरण के मुताबिक, बीएसएफ के जवानों ने तीन AK-47 राइफल्स के साथ छह खाली मैगजीन, तीन मिनी AK-47 राइफलों के साथ पांच खाली मैगजीन और तीन पिस्तौल छह खाली मैगजीन के साथ बरामद की हैं. बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक, 200 राउंड गोला-बारूद जिसमें राइफल के 100 राउंड और 100 राउंड पिस्टल के मौके से बरामद किए गए है. बीएसएफ अधिकारियों ने बरामदगी के बारे में स्थानीय पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने और आगे की जांच के लिए सूचना दे दी है. साथ ही पंजाब पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है. इसके साथ ही बीएसएफ अधिकारियों की शिकायत पर फाजिल्का में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसे सीमा सुरक्षा बल की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

अन्य खबरे