Breaking News

पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और पहाड़ियों को अपना अधिकार मिलेगा ल: अमित शाह

04 Oct, 2022 530

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू कश्मीर के दौरे का दूसरा दिन है। आज माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद वो राजौरी पहुंचे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आज की ये रैली, मोदी-मोदी के नारे उन लोगों के लिए जवाब है, जो कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटेगा तो जम्मू-कश्मीर में आग लग जाएगी, खून की नदियां बह जाएंगी। शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35A हटने से यहां पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और पहाड़ियों को अपना अधिकार मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि अगर ये नहीं हटता तो जम्मू-कश्मीर में ट्राइबल रिजर्वेशन नहीं मिलता। गृह मंत्री का ये दौरा सियासी मायनों में काफी अहम है। बतौर गृहमंत्री शाह पहली बार राजौरी पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने विपक्ष पर करारा हमला किया। शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पहले जो परिसीमन हुआ था वह तीन परिवारों ने अपने लिए किया था। इन तीन परिवारों ने भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष तक जम्मू-कश्मीर पर तीन परिवारों ने राज किया, लोकतंत्र सिर्फ अपने परिवारों में बना दिया था। आप सभी को कभी भी ग्राम पंचायत, तहसील पंचायत, जिला पंचायत का अधिकार मिला था क्या? तीन परिवारों ने लोकतंत्र का, जम्हूरियत का मतलब सिर्फ पीढ़ियों तक शासन करना निकाल दिया था। बता दें कि बीजेपी जम्मू-कश्मीर को लेकर बेहद गंभीर है।

अन्य खबरे