Breaking News

पीएम मोदी ने किया कोरोना वायरस से बचने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन

24 Mar, 2020 838

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना वायरस के जानलेवा खतरे से बचने के लिए प्रधानमंत्री ननरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि नोबेल कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 21 दिनों का लाकडाउन किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि यह एक तरह का कर्फ्यू होगा जिसमें किसी को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। लोगों से घर में ही रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि यह सब देश की जनता के लिए किया जा रहा है। देश में बढ़ रहे कोरोनावायरस को लेकर पीएम मोदी ने आज रात 8 बजे देश को संबोधित किया. यह हफ्ते में दूसरी बार पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन है। कोरोना महामारी को लेकर मंगलवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में  21 दिन के लिए कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने सोमवार को लॉकडाउन को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाएं। लोगों की लापरवाही कुछ लोगों की गलत सोच आपको आपके बच्चों को आपके माता-पिता को आपके परिवार को आपके दोस्तों को और आगे चलकर बहुत बड़ी मुश्किल में डाल सकती है. अगर ऐसी लापरवाही की गई तो भारत को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है. इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल होगा. राज्य सरकार के इन प्रयासों को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए और अन्य देशों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सबक लेना चाहिए. देश आज एक महत्वपूर्ण फैसला जा रहा है. आज रात 12 बजे से पूरे देश में पाबंदी लगाई जा रही है. देश के हर राज्य को और केंद्र शासित प्रदेश को हर जिले हर गांव हर कस्बे, हर गली मोहल्ले को ब्लॉक किया जा रहा है.

अन्य खबरे