Breaking News

पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

02 May, 2020 817

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पूरी दुनिया एक तरफ कोरोना वायरस से परेशानी का सामना कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ आतंकवादी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे. जम्मू-कश्मीर के पुलावामा जिलेके डंगरपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंट की खबर है. बताया जा रहा है कि दोनों ओर से जबरदस्त गोलीबारी हो रही है. जिसके चलते इलाके में दहशत फैल गई है. ऐसा माना जा रहा है कि इस इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं. सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने आतंकियों को घेर लिया है और दोनों ओर से लगातार गोलीबारी हो रही है. बता दें कि आज यानी कि शनिवार तड़के सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी. आनन-फानन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू कर दी. खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलाबीरी शुरु कर दी. उसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी गोलीबारी की. हालांकि सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमपर्ण करने के लिए भी कहा है. बावजूद इसके आतंकवादी लगातार सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं.

अन्य खबरे