Breaking News

पुलवामा हमले में आईडी बनाने के लिए अमेज़ॅन से खरीदा गया था केमिकल

07 Mar, 2020 1025

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पुलवामा आतंकी हमले में एक बड़ा खुलासा हुआ है कि के एक साल बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि आईडी को तैयार करने के लिए अमेज़न शॉपिंग वेबसाइट से केमिकल खरीदने वाले युवकों को भी अरेस्ट किया गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि पुलवामा जिले के हाकरीपोरा इलाके में रहने वाले 32 वर्षीय श्रीनगर निवासी वाइज उल इस्लाम और 32 वर्षीय मोहम्मद अब्बास राथर को गिरफ्तार किया गया है. अब पुलवामा हमले के मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या पांच हो गई है. तीन दिन पहले पुलवामा आतंकी आरोपियों को शरण देने के लिए एनआईए ने हाकरपोरा से एक बाप-बेटी को गिरफ्तार किया था. एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान इस्लाम ने खुलासा किया कि उसने अपने अमेज़न शॉपिंग अकॉउंट का उपयोग आईडी बनाने के लिए रसायनों की खरीद के लिए किया था. जबकि पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों के निर्देश पर बैटरी और अन्य सामान खरीदा गया था. प्रवक्ता ने कह कि इन लोगों ने जैश ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को पुलवामा हमले को अंजाम देने की साजिश के तहत ऑनलाइन सामग्री की खरीद कर दी थी. इन दोनों गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा. इस बीच विस्फोटकों की ऑनलाइन खरीद पर टिप्पणी करते हुए अमेज़ॅन इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि अमेज़न सभी नियमों और कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करता है.

अन्य खबरे