Breaking News

पुलिस ने जंतर-मंतर पर पहलवानों को किया गिरफ्तार

28 May, 2023 394

संवाददाता/in24न्यूज़।    
महिला महापंचायत (Mahila Mahapanchayat) से पहले ही जंतर-मंतर (Jnatar Mantar) से प्रदर्शनकारी पहलवानों (wrestlers) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने हिरासत में ले लिया है। पहलवान संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पहलवानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान धक्का-मुक्की के साथ काफी हंगामा भी हुआ। पहलवानों का कहना है कि हम शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे, यह हमारा अधिकार है। पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि आज महापंचायत जरूर होगी। हम अपने स्वाभिमान के लिए लड़ रहे हैं। वे आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं, लेकिन देश में लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। हम प्रशासन से पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए हमारे लोगों को रिहा करने की अपील करते हैं। पुलिस ने जब बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक को हिरासत में ले लिया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इससे पहले विनेश फोगाट ने आरोप लगाए थे कि महिला महापंचायत में शामिल होने आ रहे सभी लीडर्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि आज नए संसद भवन के उद्घाटन के दिन ही पहलवानों ने महिला महापंचायत की तैयारी की थी।

अन्य खबरे