Breaking News

रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री ने फिर दिया विवादित बयान

01 Mar, 2023 897

संवाददाता/in24 न्यूज़.


   इनदिनों रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर विवादित बयान देने का फैशन सा चल पड़ा है। अब बिहार (Bihar) के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (chandrashekhar) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रामायण में थोड़ा कूड़ा-कचरा है, उसे साफ करने की जरूरत है। इससे पहले भी वह रामचरितमानस को नफरत फैलाने और समाज को बांटने वाला ग्रंथ बता चुके हैं। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर लगातार अपने बयान पर कायम हैं। इस मुद्दे पर महागठबंधन में भी घमासान मचा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक संजीव सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। बिहार के बजट सत्र के दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री चंद्रशेखर ने मंगलवार को एक बार फिर हिंदू धर्म ग्रंथ रामचरितमानस पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वह अपने पहले वाले बयान पर कायम हैं। बता दें कि इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया था।

अन्य खबरे