Breaking News

बाबा रामदेव को उत्तराखंड आईएमए ने भेजा एक हज़ार करोड़ का मानहानि नोटिस

26 May, 2021 883

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पतंजलि के योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा एलोपैथी डॉक्टरों के बारे में की गई टिप्पणी के बाद उत्तराखंड के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने उन्हें 1000 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि अगर वह अपने द्वारा दिए गए बयानों खबर के मुताबिक पत्र में लिखा गया है कि बाबा रामदेव के बयान के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों में काफी नाराजगी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी रामदेव को नोटिस भेजकर कहा है कि बयान को गलत माना गया है. रामदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से कड़े शब्दों में एक पत्र प्राप्त करने के बाद एलोपैथिक चिकित्सा पर अपना बयान वापस ले लिया था. रामदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को हिंदी में लिखे अपने पत्र में लिखा कि हम मॉर्डन मेडिकल साइंस और एलोपैथी का विरोध नहीं करते हैं. हम मानते हैं कि एलोपैथी ने सर्जरी और जीवन रक्षक प्रणाली में बहुत प्रगति दिखाई है और मानवता की सेवा की है. मेरे बयान को एक व्हाट्सएप संदेश के हिस्से के रूप में उद्धृत किया गया है जिसे मैं वालंटियर की एक बैठक के दौरान पढ़ रहा था. मुझे खेद है कि अगर इससे किसी की भावना आहत हुई है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार को योग गुरु रामदेव को एलोपैथी के खिलाफ उनके कथित बयानों और साइंटिफिक मेडिसिन को बदनाम करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा. हालांकि पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के इन आरोपों का खंडन किया है कि रामदेव ने एलोपैथी के खिलाफ गलत बयान देकर लोगों को गुमराह किया है और साइंटिफिक मेडिसिन को बदनाम किया है. बहरहाल, यदि बाबा रामदेव ने माफ़ी नहीं मांगी तो इतना तय है कि इस विवाद को और हवा मिलेगी.

अन्य खबरे