Breaking News

पकिस्तान में 40 फीसदी तक पहुंची भुखमरी

22 Jun, 2021 917

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कंगाल पाकिस्तान की हालत इतनी बदतर हो गई है कि वहां के 40 फीसदी लोग भूखों मरने की कगार पर पहुंच गए हैं.  वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में सामने आया है कि पाकिस्तान में साल 2020 में गरीबी 4.4 फीसदी से लेकर 5.4 फीसदी तक बढ़ गई है. खबर के मुताबिक पाकिस्तान के 20 लाख से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने को मजबूर हैं और उनके सामने खाने के लाले पड़ गए हैं. पाकिस्तान लगातार कंगाली की तरफ बढ़ रहा है और उसके हालात बहुत ज्यादा खराब हैं. वहां की अर्थव्यवस्था दिनोंदिन बर्बादी की ओर जा रही है और गरीबी का आंकड़ा भी काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. खबर के मुताबिक पाकिस्तान में खाने के साथ-साथ रोजगार का भी संकट गहराता जा रहा है. विश्व बैंक की रिपोर्ट में सामने आया है कि पाकिस्तान में 40 प्रतिशत ऐसे घर हैं जो खाने के लिए भूखों मर रहे हैं. 40 फीसदी से ज्यादा परिवारों को खाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है. मजदूरी करने वालों लोगों पर सबसे ज्यादा इसकी मार देखने को मिल रही है. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की इमरान सरकार ने कंगाली से बचने के लिए आईएमएफ के अलावा दुनिया के कई अन्य देशों से भी कर्जा लिया हुआ है. चूंकि अब आईएमएफ पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है, इसके चलते पाकिस्तान ने अपने ही लोगों की कमर तोड़नी शुरू कर दी है. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर में फैले कोरोना संकट की वजह से पाकिस्तान के हालात ज्यादा खराब हुए हैं. कोरोना की वजह से पाकिस्तान में बेरोजगारी बढ़ी है और  काम करने वाले लोगों की आय में कमी देखी जा रही है. अनौपचारिक और मजदूर वर्ग में रोजगार की सबसे ज्यादा कमी है. पाकिस्तानी मीडिया से यह बात सामने आई कि देश में हर साल प्रति व्यक्ति होने वाली वृद्धि औसतन दो प्रतिशत ही है. दक्षिण एशिया के औसत के मुकाबले यह आंकड़ा आधे से भी कम है. अगर यही हाल रहा तो पकिस्तान में भुखमरी की संख्या में और इज़ाफ़ा देखने को मिल सकता है.

अन्य खबरे