बारामूला में लश्कर का सहयोगी आतंकी गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के एक संदिग्ध आतंकवादी सहयोगी को जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने बारामूला (Baramulla) जिले में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नागबल चंदूसा (Nagbal Chandusa) गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में विशेष सूचना मिलने के बाद बारामूला पुलिस और 52 आरआर के संयुक्त बलों ने श्रंज क्रॉसिंग पर एक एमवीसीपी (मोबाइल वाहन चेक पोस्ट) रखा। श्रुंज से नागबल चंदूसा की ओर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति ने तैनात पुलिसकर्मियों को देखते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशरफ मीर (Ashraf Mir) के रूप में हुई, जो लश्कर के आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। तलाशी में उसके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया गया। पुलिस ने भारतीय शस्त्र अधिनियम और यूए (पी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।