Breaking News

बीएसएफ कैंप के 15 जवान कोरोना पॉजिटिव

24 Jun, 2020 925

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना का भयंकर दौर लगातार जारी है. ऐसे में छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभाव‍ित ज‍िला कांकेर के भानुप्रतापपुर में बीएसएफ कैंप के 15 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जवान हाल ही में छुट्टी पर गए थे और अभी-अभी लौट कर आए हैं, जिनके बाद इनके कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भेजे गए थे, जहां मंगलवार की देर रात को 15 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए जवानों में 10 जवान बांदे और 5 जवान अन्तागढ़ के कैम्प में पदस्थ है। गौरतलब है क‍ि सभी 15 जवान हाल ही में छुट्टी मनाकर घर से लौटे हैं। जवानों के किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर कोरोना की चपेट में आने की जानकरी अभी नहीं मिल सकी है। कांकेर  जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. उईके  ने इस बात की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है की सभी को बुधवार सुबह उपचार के ल‍िए अस्‍पताल  भेज द‍िया गया है। साथ ही अब बीएसएफ के जिन कैंप में ये जवान पदस्थ थे, वहां के और जवानों की जांच की जा रही है।

अन्य खबरे