बड़े हादसे में नर्मदा घाटी परियोजना की टनल में नौ मजदूर मिट्टी में दबे
संवाददाता/in24 न्यूज़.
नर्मदा घाटी परियोजना की टनल में मिट्टी धंसने से नौ लोगों के मिटटी में दबे होने का मामला सामने आया है। कटनी जिले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मध्यप्रदेश के स्लीमनाबाद में नर्मदा घाटी परियोजना की टनल की मिट्टी धंस गई। मिली जानकारी के मुताबिक सुरंग में कुल नौ मजदूर धंस गए। सुरंग के धंसने के बाद मलबे में फंसे नौ मजदूर में से पांच को बचा लिया गया। जबकि SDERF की टीम द्वारा बचाव अभियान अभी भी जारी है। राजधानी भोपाल से इस पूरे मामले की गृह विभाग लाइव मॉनिटरिंग कर रहा है। खुद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पल-पल की अपडेट अधिकारियों से ले रहे हैं। इस मामले में जांच कराने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी के स्लीमनाबाद में हुई घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने कटनी कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर घटना की जानकारी ली। वह निरंतर कटनी जिला प्रशासन से संपर्क में हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ले रहे हैं। गौरतलब है कि ये हादसा बरगी के दायें तट पर नहर के लिए बनाई जा रही अंडरग्राउंड टनल के निर्माण के दौरान शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। बता दें कि अब भी यहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू है।