Breaking News

भाजपा केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने साधा विपक्ष पर निशाना

29 Mar, 2023 884

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विपक्ष द्वारा लगातार हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को भाजपा केंद्रीय कार्यालय (BJP Central Office Expansion) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के आवासीय परिसर और सभागार का उद्घाटन किया। इसके बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है, यह सिर्फ भवन का विस्तार नहीं, हर एक कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है। पीएम मोदी ने कहा जब जनसंघ की शुरुआत हुई तो दिल्ली के अजमेरी गेट के पास एक छोटे से ऑफिस से इसकी शुरुआत हुई, उस वक्त हम देश के लिए बड़े सपने देखने वाली छोटी पार्टी थे। आज उत्तर से दक्षिण तक, पूरब से पश्चिम तक, भाजपा एकमात्र पैन इंडिया पार्टी है। भाजपा एकमात्र अखिल भारतीय राजनीतिक दल है। कर्नाटक में हमारी पार्टी नंबर वन है। परिवारवादी राजनीतिक दलों के बीच भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो युवाओं को अवसर देता है। हमें भारत की महिलाओं का आशीर्वाद प्राप्त है। मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि आज फैसला लेने वाली अदालतों पर सवाल उठ रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में दिल्ली में 1984 में हुई हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश 1984 के उस काले दौर को देश कभी नहीं भूल सकता। उन चुनावों में कांग्रेस को ऐतिहासिक जनादेश मिला था, भावुकता का माहौल था। पीएम मोदी ने बीजेपी के शुरुआती सियासी सफर का जिक्र कर कहा कि हम उस लहर में पूरी तरह से तबाह हो गए थे, लेकिन हम निराश नहीं हुए और दूसरों को दोष नहीं दिया। बता दें कि आज बीजेपी केंद्र में आसीन है। 

अन्य खबरे