Breaking News

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को किया ध्वस्त

11 Apr, 2020 876

संवाददाता/in24 न्यूज़।
कोरोना द्वारा होनेवाली मौतों से जहां पूरी दुनिया सदमे में हैं, वहीं पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा है. यही वजह है कि भारतीय सेना ने इस आतंकी देश को मुंहतोड़ जवाब देते हुए इसके आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया है. शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया. लेकिन भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी. भारतीय जवानों की कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा. दरअसल, सेना ने पीओके के नीलम घाटी में आतंकी लॉन्च पैड, बारूद डिपो और कई चौकियों को बफोर्स तोप से उड़ा दिया और पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा.  सेना ने पाकिस्तान के आतंकी लॉन्च पैड और गोला-बारूद के ढेर पूरी तरह से तबाह कर दिया. रक्षा विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक, कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना ने कार्रवाई की. इस दौरान सेना के जवानों ने आतंकवादी लॉन्च पैड को निशाना बनाया. इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सीमा में स्थित दुश्मनों को भारी नुकसान हुआ है.

अन्य खबरे