Breaking News

भारत में अबतक कोरोना से आठ लोगों की मौत

27 Mar, 2020 972
संवाददाता/in24 न्यूज़.

कोरोना वायरस के खौफ से बचने के लिए भारत में लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं. अबतक भारत में कोरोना से करीब आठ लोगों की जान जा चुकी है. बता दें कि नए कोरोना वायरस से दुनियाभर में मौत का आंकड़ा 24000 के पार पहुंच गया है. जबकि 532,224 संक्रमित हैं. सबसे ज्यादा 8,215 मौत इटली में हुई है, जबकि स्पेन में 4,365 और अमेरिका में 1,300 मौतें हो चुकी हैं. गुरुवार को भारत में कोरोना वायरस से 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 88 मामले सामने आये हैं. यह अभी अभी तक एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है. ऐसे में इसपर नियंत्रण पाना हर देश के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. अगर बात भारत की की जाए तो यहां सरकार ने अपनी सेवा के माध्यम से लोगों की चिंता दूर करने में जबरदस्त पहल की है.  

अन्य खबरे