राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी नए साल की शुभकामनाएं
संवाददाता/in24 न्यूज़.
साल 2021 का आगमन हो चूका है. देश भर ने नए साल का खुलकर जोश में स्वागत किया है. इस विशेष अवसर पर देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकानाएं दी हैं। साथ ही इस कोरोना से मिली चुनौतियों से निकलकर आगे बढ़ने की आशा जताई है। नए साल 2021 के स्वागत और जश्न का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही नए साल की बधाइयों का सिलसिला चल पड़ा है। पीएम मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि आप सभी को 2021 की शुभकामनाएं! ये साल अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि लाएं। आशा और कल्याण की भावना प्रबल हो। साथ ही राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देशवासियों के अच्छे भविष्य की कामना की। उन्होंने आगे लिखा किआइए, हम सब मिलकर प्रेम और करुणा की भावना से एक ऐसा समावेशी समाज बनाने की दिशा में काम करें जहां शांति और सद्भाव को बढ़ावा मिले। मेरी कामना है कि आप सभी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें और नई ऊर्जा के साथ हमारे देश की प्रगति के साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ें। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने साल की शुरूआत की बधाई देते हुए लिखा कि मैं अपने सभी देशवासियों को नए साल में कदम रखने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, हमने एक ऐसे साल को अलविदा कहा हैं जिसने हमें सबसे विघटनकारी महामिरयों में से एक के जरिए जीवन के कई सबक सिखाए हैं। इसलिए आइए हम आशा की भावना के साथ नए साल का स्वागत करते हैं। बता दें कि कोरोना संकट के बीच नए साल के आगमन ने नई उम्मीद जगाने का काम किया है.