Breaking News

राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी ईद और अक्षय तृतीया की बधाई

14 May, 2021 849

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज देश भर में ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं आज वैशाख शुक्ल की तृतीया तिथि भी है. इस दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता है. साथ ही आज के ही दिन भगवान परशुराम जयंती भी है. इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. बता दें कि कोरोना काल में लोग सादगी से अपने-अपने घरों पर ही त्यौहार मना रहे है.

अन्य खबरे