Breaking News

लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी कश्मीर में गिरफ्तार

09 Jul, 2022 489

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकवाद से परेशान जम्मू-कश्मीर में एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। बारामूला जिले में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवादी की पहचान तिलगाम पाईन निवासी मोहम्मद इकबाल भट के रूप में की गई है। सुरक्षाबल और पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे बारामूला के क्रीरी इलाके में एक चौकी पर गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि भट आतंकवादी गतिविधियों के लिए रसद सहायता प्रदान करने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है और पाकिस्तानी आतंकवादी सैफुल्ला और अबू जर्र के संपर्क में था। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।

अन्य खबरे